{"_id":"646fa92617376b42aa004d62354e0ccb","slug":"security-wall-of-sper-cut-20-meter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मीटर कटी स्पर की सुरक्षा दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मीटर कटी स्पर की सुरक्षा दीवार
बहराइच / अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार रात से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद महसी में शून्य नंबर स्पर के पास लाखों की लागत से बनाई गई सुरक्षा दीवार 20 मीटर तक कट गई है। जिससे आदमपुर-रेवली तटबंध की ओर घाघरा बढ़ने लगी है। घाघरा की कटान में कायमपुर व टेपरी गांव के छह मकान और लगभग बीस बीघा खेत भी समाहित हो गए हैं।
कायमपुर गांव के निकट घाघरा नदी तटबंध के बराबर तक पहुंच गई है। जिससे ग्रामीणों ने पलायन शुरू कर दिया है।
तराई में शनिवार देर शाम को हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई थी। लेकिन देर रात तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश होने के बाद जिले के तीन बैराजों से लगभग ढाई लाख क्यूसेक पानी घाघरा नदी में छोड़ा गया है। जिले में मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। बरसात के बाद नदी में जलस्तर बढ़ने से घाघरा नदी से सटे महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
महसी तहसील क्षेत्र के स्पर नंबर शून्य की सुरक्षा के लिए दो माह सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम की ओर से मिट्टी पटान कर सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। जो घाघरा का पानी बढ़ने के कारण लगभग बीस मीटर तक कट गई है। स्पर की सुरक्षा दीवार कटने के कारण क्षेत्र के पहिया, बौंडी खास, जोगापुरवा समेत अन्य गांवों में पर खतरा मंडराने लगा है। घाघरा नदी ने कटान भी तेज कर दी है। महसी के गोलागंज गांव के टेपरी मजरा निवासी ज्वाला सिंह, रामकरन व सूबेदार के मकान नदी में समाहित हो गए हैं। जबकि क्षेत्र के ही ग्राम कायमपुर निवासी देशराज, कमलेश व हवलदार के मकान भी नदी में कट गए हैं। कायमपुर गांव के ही इस्माइल, कुन्नू, राजेश आदि के बीस बीघा खेत नदी में समाहित हुए हैं।
विज्ञापन
बारिश में ढहा मकान, ग्रामीण घायल
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधरना सरहदी के मजरा रामअधारपुरवा निवासी लवकुश शुक्ला के मकान में शनिवार रात को बरसात के बाद खपरैल के मकान में लगे लड़की के खंभे में आवाज महसूस हुई। जिसके बाद मकान अचानक गिरने लगा। परिवार के लोगों ने बाहर भागकर किसी तरह से जान बचाई। परिवार के बाहर निकालते समय लवकुश के पैर पर लकड़ी गिर गई। जिससे उसे चोट भी लग गई। मकान गिरने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल तहसील प्रशासन को दी। क्षेत्रीय लेखपाल घनश्याम शुुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने तहसील को रिपोर्ट भेज दी है।
बेलहा-बेहरौली तटबंध पर नहीं है अफसरों की ड्यूटी
महसी। बाढ़ प्रभावित महसी तहसील क्षेत्र का बेलहा-बेहरौली तटबंध लगभग 95 किलोमीटर लंबा है। तटबंध की सुरक्षा के लिए सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम को जिम्मा दिया गया है। यहां के एक्सईएन मुन्ना लाल सचान व सहायक अभियंता आरपी सिंह की ड्यूटी गोंडा के चरसड़ी तटबंध की सुरक्षा में लगा दी गई है। ऐसे में महज एक अवर अभियंता के जिम्मे 95 किलोमीटर तटबंध की सुरक्षा है।
जलभराव से चलना हो रहा मुश्किल
बहराइच। तेज बारिश के बाद शहर के इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई है। शहर के पानी टंकी से हुजूरपुर बस स्टैंड जाने वाले मार्ग पर जजेस कॉलोनी के सामने जलभराव की बना हुआ है। जबकि कोतवाली देहात के आगे भी मुख्य मार्ग पर जलभराव है।
घाघरा नदी में बढ़ता जलस्तर व डिस्चार्ज पानी
बहराइच। अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह ने बताया कि गेज स्थल गोपिया बैराज पर सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान 133.50 के मुकाबले 129.85 मी. तथा डिस्चार्ज 71 क्यूसेक, शारदा बैराज पर शारदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 135.49 के मुकाबले 134.80 मी. तथा डिस्चार्ज 100935, गिरजा बैराज पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 136.80 के मुकाबले 135.15 मी. तथा डिस्चार्ज 123073, एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 106.07 के मुकाबले 106.096 जबकि वनवसा बैराज पर शारदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 221.70 के मुकाबले 219.30 तथा डिस्चार्ज 66686 क्यूसेक रहा।