{"_id":"5d4daf078ebc3e6cee20c3c7","slug":"sdm-taught-girl-students-bahraich-news-lko4755919123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने छात्राओं को पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने छात्राओं को पढ़ाया
विज्ञापन
बहराइच के आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्राओं संग भोजन करते एसडीएम।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सदर तहसील में संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय का शुक्रवार को उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रवक्ता अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने विद्यालय की छात्राओं को पढ़ाया। साथ में खाना भी खाया। एसडीएम को छात्राओं ने बताया कि फर्नीचर के अभाव में उन्हें खड़े होकर पढ़ाई करनी पड़ती है। इसके बाद एसडीएम ने प्रसाधन, रसोई घर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी सदर कीर्तिप्रकाश भारती कस्तूरबा गांधी आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो कार्यरत 11 शिक्षकों में प्रवक्ता तेज बहादुर सिंह गैर हाजिर मिले, जबकि प्रतिभा मिश्रा अवकाश पर मिलीं। इसके बाद एसडीएम ने कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया।
शिक्षण कार्य का निरीक्षण करते हुए उपजिलाधिकारी ने छात्राओं को विज्ञान व गणित पढ़ाया। इसके बाद सवाल जवाब किया। जिसमें छात्राओं ने जवाब दिया। फर्नीचर निरीक्षण के दौरान छात्राओं के बैठने की व्यवस्था सही नहीं मिली। छात्राओं ने बताया कि फर्नीचर न होने से खड़े होकर पढ़ाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन
इस पर एसडीएम ने प्रधानाचार्य से सवाल किया तो उन्होंने बताया कि फर्नीचर के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही फर्नीचर मिल जाएगा। एसडीएम ने रसोई घर, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा, मेस, पंखा व प्रकाश व्यवस्था जांची। गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। अंत में उपजिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ खाना खाया। भोजन बेहतर होने पर शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया।