फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SDM suggested land for construction of district hospital

जिला अस्पताल निर्माण के लिए एसडीएम ने सुझाई जमीन

Sat, 19 Sep 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
SDM suggested land for construction of district hospital
बहराइच। जिला अस्पताल के निर्माण के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कवायद की जा रही थी। एसडीएम सदर ने कल्पीपारा में सिंचाई विभाग की जमीन को चिह्नित कर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को दी है। पांच सदस्यीय टीम ने दो बार जमीन का मुआयना किया है। स्वास्थ्य विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद जिला अस्पताल के निर्माण की कवायद शुरू होगी। सोमवार को पुन: टीम मुआयना करने जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल को स्वशासी राज्य मेडिकल से संबद्ध कर दिया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने दो वर्ष से जिला अस्पताल निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरू की थी। जमीन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को पत्र दिया था। मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने एसडीएम सदर को शहर से सटे क्षेत्र में 50 बीघा जमीन तलाश करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम सदर ने कल्पीपारा में स्थित सिंचाई विभाग की जमीन को जिला अस्पताल के लिए चिह्नित किया है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम सदर ने सीआरओ को सौंप दी है।
विज्ञापन

सीआरओ की ओर से स्वास्थ्य विभाग को जमीन उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। अधिकारियों की टीम ने कल्पीपारा पहुंचकर गेस्ट हाउस के निकट स्थित सिंचाई विभाग की जमीन का दो बार मुआयना किया है। जमीन जिला अस्पताल निर्माण के लिए पर्याप्त है। ऐसे में अब अस्पताल निर्माण की कवायद स्वास्थ्य विभाग के कंधे पर है। मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को जमीन उपलब्ध करा दी गई है। अंतिम रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा शासन को दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुमोदन पर ही जिला अस्पताल के निर्माण की कवायद शुरू होगी। सीआरओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरी झंडी देने पर जमीन के हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल रिपोर्ट देगी पांच सदस्यीय टीम
जिला अस्पताल के लिए जमीन चिन्हांकन के लिए जिला प्रशासन की ओर से पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। जिसमें सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह, सीएमएस डॉ. डीके सिंह, अवर अभियंता आरके वर्मा समेत पांच लोग शामिल हैं। टीम के लोग ही जमीन के बारे में फाइनल रिपोर्ट देंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
सोमवार को पुन: जा सकती है टीम
कल्पीपारा में एसडीएम सदर द्वारा जिला अस्पताल के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन का मुआयना करने गठित टीम सोमवार या मंगलवार को पुन: निरीक्षण करने जा सकती है। इसके बाद ही अंतिम रूप जिला अस्पताल निर्माण के लिए दिया जाएगा।

मार्ग से अस्पताल जाने वाला रास्ता संकरा
अवर अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि अधिकारियों की टीम ने दो बार जिला अस्पताल के लिए चिह्नित संभावित जमीन का मुआयना किया गया है। जमीन पर्याप्त है। लेकिन कल्पीपारा में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के बगल मुख्य मार्ग से अस्पताल जाने वाला रास्ता कम है। इसको लेकर असमंजस है। जल्द ही कमेटी के लोग कुछ निर्णय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed