{"_id":"64ff595f61bbbbb8720b2cd6","slug":"sdm-reached-chc-on-the-allegations-of-villagers-bahraich-news-c-98-1-slko1013-3103-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ग्रामीणों के आरोप पर सीएचसी पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ग्रामीणों के आरोप पर सीएचसी पहुंचे एसडीएम
Mon, 11 Sep 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील के पेटरहा के ग्रामीणों ने रविवार को सीएचसी में तैनात डाॅक्टरों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। इसका संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को सुबह 10 बजे सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
एसडीएम ने ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम को सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अनुराग वर्मा ने बताया कि शनिवार रात में नरेश को ग्राम पेटरहा के लोग अस्पताल लेकर आये थे। ड्यूटी पर तैनात डॉ रिजवी द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया था, जिसमें एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाने का जिक्र अस्पताल में मौजूद रजिस्टर में दर्ज है।
मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। अधीक्षक ने बताया कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है।