{"_id":"6a3837f10cda1265fe056346","slug":"scorching-heatwaves-sear-mercury-crosses-42-degrees-bahraich-news-c-104-1-slko1011-121041-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लू के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा 42 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लू के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा 42 डिग्री के पार
Mon, 22 Jun 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
भिनगा कस्बे में तेज धूप के बीच चेहरा ढक कर जाती स्कूटी सवार महिला व बाइक सवार युवक।
श्रावस्ती। तराई में सूरज की तपिश का दौर लगातार जारी है। शनिवार को मिली हल्की राहत के बाद रविवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार कर 42.1 डिग्री पहुंच गया। वहीं, इस दौरान लगभग आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गर्म हवा चली। इससे न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़कर 30 डिग्री पहुंच गया।
दोपहर के समय बाहर निकले लोगों को सिर, चेहरा व आंख ढके देखा गया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएन पांडेय ने बताया कि ओपीडी में भी डायरिया व बुखार के मरीज अधिक रहे। उन्होंने बताया कि लोगों को अपने ओआरएस का घोल रखना चाहिए और थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पीना चाहिए। डायरिया की शिकायत होने पर झोलाछाप या मेडिकल स्टोर से खुद से दवा लेने से बचें। नजदीकी पीएचसी, सीएचसी या फिर जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाएं।