फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Scorching 41-degree heat; people reeling from the humidity.

Bahraich News: 41 डिग्री की तपिश, उमस से बेहाल लोग

Wed, 24 Jun 2026 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Scorching 41-degree heat; people reeling from the humidity.
बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज लगातार सख्त होता जा रहा है। भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और बढ़ती उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऊपर से लगातार हो रही बिजली कटौती ने हालात और खराब कर दिए हैं। दिन में तेज धूप और रात में बिजली की आंख-मिचौली के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग बेचैन हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और अनियमित बिजली आपूर्ति का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। लोग राहत की बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल मौसम और बिजली दोनों ही लोगों की परीक्षा लेते नजर आ रहे हैं। शहर के वजीरबाग निवासी व्यापारी अशोक कुमार ने बताया कि उमस और गर्मी से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। बिजली कटते ही इनवर्टर भी जवाब दे देता है। वहीं महसी निवासी मंगल प्रसाद ने कहा कि रात में कई बार बिजली जाती है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में काफी परेशानी होती है। पूरी रात पंखा बंद रहने से नींद तक पूरी नहीं हो पाती।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डा. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से हीट इंडेक्स और अधिक महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम में अधिक राहत मिलने की संभावना कम है, हालांकि कहीं-कहीं हल्के बादल छाने और स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed