{"_id":"66f9a826a017d34b520cbf56","slug":"schools-and-anganwadi-centers-will-be-illuminated-on-deepawali-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-120706-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दीपावली पर जगमग होंगे विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दीपावली पर जगमग होंगे विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र
Mon, 30 Sep 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
133 विद्यालयों व 523 आंगनबाड़ी केंद्रों के विद्युतीकरण का कार्य हुआ पूरा
फोटो- 19
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। दीपावली पर जिले के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे। इसको लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार की देर शाम जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 133 विद्यालयों तथा 523 आंगनबाड़ी केंद्रों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। बचे विद्यालयों में काम चल रहा है।
डीएम ने खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अभियंता व नगर निकायों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए पात्रों का पंजीकरण करायें, जिससे गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जा सके। पीएम सूर्य घर योजना में लोगों का पंजीकरण कराएं। इस अवसर पर सीडीओ मुकेश चद्र, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, सीआरओ देवेन्द्र पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीएमओ डॉ. सतीश कुमार, डीआईओएस मनोज कुमार अहिरवार, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, सत्य नारायन आदि मौजूद रहे।