{"_id":"5e5aa3258ebc3ec54b2cf679","slug":"scars-taken-from-shyam-temple-procession-bahraich-news-lko511327734","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम मंदिर से निकाली गई निशान शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम मंदिर से निकाली गई निशान शोभायात्रा
विज्ञापन
बहराइच में शनिवार को नगर में राणी सती मंदिर से फाल्गुन महोत्सव के लिए निकाली गई निशानयात्रा में ?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। चेहरे पर गुलाल, हाथों में निशान। चलना है सीधे श्री खाटू श्याम के धाम। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा जैसे भजनों की धुन पर श्याम भक्त झूमते हुए नजर आए। शनिवार को शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कुछ ऐसा ही नजारा श्री श्याम मंदिर से निकली निशान शोभायात्रा में दिखाई दिया। श्याम भक्त पूरी तरह जश्न में डूबे रहे।
शहर के रेलवे स्टेशन के सामने श्री श्याम मंदिर स्थित है। सुबह मंदिर से निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्याम भक्त अबीर गुलाल लगाकर, लेकर हाथों में निशान..., सिक्का मेरे श्याम का दुनिया में चलता है..., अब न प्यारे वक्त है आराम का..., फागण का मेला आ गया, चलो भक्तों चलो फागण का मेला आयो रे व श्याम की जय जयकार के बीच हर कोई श्याम बाबा की आराधना में लीन रहा। भक्तों ने सिर पर राजस्थानी पगड़ी बांध रखी थी।
माहौल बिल्कुल खाटू श्याम जैसा प्रतीत हो रहा था। निशान शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर से निकल कर डायमंड टॉकिज, अग्रसेन चौराहा होते लोटस होटल पहुंचकर समाप्त हुई। मंदिर प्रबंधक विमल टेकड़ीवाल ने बताया कि शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं व बच्चों ने भी शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। श्याम भक्तों ने बाबा श्याम की पूजा-अर्चना कर सुख व समृद्वि की कामना की। इस मौके पर अनिल मातनहेलिया, राजेश मलानी, मनीष पोद्दार, सुमित टेकड़ीवाल, विनीत टेकड़ीवाल, अनिल टेकड़ीवाल, विकास जालान, संग्राम साहू, बीना टेकड़ीवाल, अनीता मातनहेलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जगह-जगह हुई फूलों की बारिश
फाल्गुन में श्री श्याम मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई। प्रसाद का वितरण किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने भी शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी मन की मुराद पूरा होने की आराधना की।