फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   saurabh and harshit topped in bahraich, smriti and pratibha in shrawasti

बहराइच में सौरभ और हर्षित टॉपर, स्मृति व प्रतिभा श्रावस्ती में अव्वल

Sun, 15 May 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 May 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
saurabh and harshit topped in bahraich, smriti and pratibha in shrawasti
बहराइच में रविवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में जीत का जश्न मनातीं मेधावी छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/श्रावस्ती। यूपी बोर्ड में बहराइच और श्रावस्ती के मेधावियों ने कामयाबी का परचम लहराया है। बहराइच में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पहले स्थान पर इस बार लड़कों ने बाजी मारी है। दूसरे और तीसरे स्थान पर छात्राओं का कब्जा है।
विज्ञापन


वहीं, श्रावस्ती में बेटियों का दबदबा रहा। रामप्रकाश इंटर कॉलेज बहराइच के छात्र सौरभ कुमार 96.09 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल टॉपर बने हैं। वहीं, बिंदेश्वरी स्मारक इंटर कॉलेज राजीचौराहा के छात्र हर्षित मिश्रा 96.8 प्रतिशत अंक पाकर इंटरमीडिएट टॉपर हैं।
विज्ञापन


उधर, श्रावस्ती की प्रतिभा चौधरी 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर हैं। बहराइच का परीक्षाफल 96 फीसदी और श्रावस्ती का लगभग 86 फीसदी रहा है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम रविवार दोपहर एक साथ घोषित हुआ। परीक्षाफल देखने के लिए परीक्षार्थी अपने घरों में और साइबर कैफे में कंप्यूटर पर टकटकी लगाए बैठे रहे लेकिन सर्वर डाउन होने से सभी बेचैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, एक बजे के आसपास जब कंप्यूटर स्क्रीन पर परिणाम आने लगे तो परीक्षाफल देख छात्र खुशी से उछलते रहे। बहराइच जिला विद्यालय निरीक्षक रामसिंह ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में रामप्रकाश इंटर कॉलेज पयागपुर के छात्र सौरभ ने 96.09 अंक हासिल कर ए ग्रेड हासिल किया है।

इसी विद्यालय की अपर्णा मिश्रा 93.83 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, बाल शिक्षा निकेतन की छात्रा अर्पिता सिंह 91.5 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। 

डीआईओएस ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में बिंदेश्वरी स्मारक इंटर कॉलेज राजीचौराहा के छात्र हर्षित मिश्रा 96.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले के टॉपर हैं। वहीं, रामप्रकाश इंटर कॉलेज पयागपुर की छात्रा दिव्या मिश्रा 96 फीसदी अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि इसी विद्यालय की राजकुमारी 95.9 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

डीआईओएस ने बताया कि इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 45532 संस्थागत व 1015 व्यक्तिगत छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 42500 छात्र उपस्थित रहे, जबकि इंटरमीडिएट में 35136 संस्थागत व 1632 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

नमें से 29210 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 96 प्रतिशत छात्र पास हुए। डीआईओएस ने कहा कि बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष इंटर का परीक्षाफल बहुत अच्छा रहा। 
श्रावस्ती के भिनगा की प्रकाश सिंह मौर्या इंटर कालेज की स्‍मृति रंजन श्रीवास्तव 92.8 प्रतिशत के साथ्‍ा हाईस्कूल टॉपर हैं।

वहीं नैना सोनी 91.5 प्रतिशत के साथ दूसरे और माविया खान 91.16 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा की प्रतिभा चौधरी 96.8 प्रतिशत अंक के साथ श्रावस्ती में इंटरमी‌िडडिएट की टॉपर बनीं। 96 प्रतिशत अंक पाकर जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के अपूर्व बाजपेई द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि 95.8 प्रतिशत के साथ सौम्या पांडे, स्वपनिल मिश्र व प्रतिभा पाठक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। 


श्रावस्ती में हाईस्कूल के कुल 12664 छात्र-छात्राएं जबकि इंटरमीडिएट में 9513 छात्र-छात्राएं शामिल हुई थीं। इनमें हाईस्कूल के 847 छात्र-छात्राओं को ए प्लस ग्रेड मिला है, जबकि इंटरम का कुल रिजल्ट 89.5 प्रतिशत रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed