बहराइच: सड़क पर टहलता दिखा बाघ, अधिशासी अभियंता ने रोकी गाड़ी और कैमरे में कैद किया नजारा
गिरजापुरी-कैलाशपुरी मार्ग पर अचानक एक बाघ सामने आ गया और सड़क पर चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने ये रोमांचक नजारा अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में रविवार शाम जंगल के बीच सड़क पर बाघ की चहलकदमी देखकर राहगीर रोमांचित हो उठे। गिरजापुरी-कैलाशपुरी मार्ग पर अचानक बाघ सामने आ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सरयू नहर खंड प्रथम, नानपारा के अधिशासी अभियंता हर्ष कुमार ने अपनी गाड़ी रोक दी। कुछ देर तक बाघ सड़क पर टहलता रहा। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने गाड़ी के भीतर से ही उसकी तस्वीर कैमरे में कैद कर ली।
अधिशासी अभियंता अपनी कार से गिरजापुरी-कैलाशपुरी मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होने बताया अचानक जंगल से निकलकर बाघ सड़क पर आ गया। बाघ को सामने देखकर उन्होंने तत्काल गाड़ी रोक दी और उसके रास्ते से हटने का इंतजार करने लगे। कुछ देर तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद बाघ जंगल की ओर चला गया। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई।
ये भी पढ़ें - अब एक ट्रैक पर राम-जानकी की नगरी: पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, पुनर्निर्माण के लिए खोला खजाना
ये भी पढ़ें - लखनऊ: वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य, विज्ञान की ताकत को समझने की जरूरत
बाघ की मौजूदगी का यह रोमांचक नजारा उनके कैमरे में कैद हो गया। जंगल के बीच सड़क पर बेखौफ टहलते बाघ की तस्वीर कतर्नियाघाट के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां वन्यजीवों की मौजूदगी की झलक दिखा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
