फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu water level reaches 3 cm below the red mark at Elgin Bridge.

Bahraich News: एल्गिन ब्रिज पर लाल निशान से तीन सेमी नीचे पहुंची सरयू

Sun, 13 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 13 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level reaches 3 cm below the red mark at Elgin Bridge.
जरवलरोड में ​ए​ल्गिन ब्रिज पर घट रहा सरयू नदी का जलस्तर। -संवाद
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार शाम एल्गिन ब्रिज पर खतरे के लाल निशान से तीन सेमी नीचे पहुंच गया। गांवों में भरा बाढ़ का पानी भी लगभग पूरी तरह खिसक गया है। इससे बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि कई स्थानों पर कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


एल्गिन ब्रिज पर शनिवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 106.04 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 106.07 मीटर है। यहां करीब 3.01 लाख क्यूसेक पानी का बहाव रहा। जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तटवर्ती इलाकों के लोगों में दोबारा बाढ़ आने की आशंका को लेकर दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन




बाढ़ प्रभावित महसी और मिहींपुरवा क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों का लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रही हैं। मिहींपुरवा की उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी व महसी तहसीलदार विपिन चौरसिया ने बताया कि नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल कहीं बाढ़ की स्थिति नहीं है। जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार राहत सामग्री और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed