फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu towards the red mark, increased fumigation

Bahraich News: लाल निशान की ओर सरयू, बढ़ी धुकधुकी

Mon, 03 Jul 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Jul 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Saryu towards the red mark, increased fumigation
जरवलरोड (बहराइच)। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का पानी सरयू नदी में पहुंचने से जलस्तर में तेजी से इजाफा होने लगा है। ऐसे में जल्द ही बाढ़ की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। तटीय क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीण परेशान हैं। वह सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन


एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 104.966 मीटर रिकार्ड किया गया है। जल मापक जगदीश कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। सरयू ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता बीबी पॉल ने बताया कि गिरीजापुरी बैराज से दो जुलाई को 1.95 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सोमवार को 1.11 लाख क्यूसेक पानी सरयू में छोड़ा गया है। ऐसे में दो दिन में करीब तीन लाख क्यूसेक से भी ज्यादा पानी छोड़ने से नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


रोका गया रेलवे पुल का निर्माण कार्य
जरवलरोड के पास सरयू नदी पर रेलवे के तीसरे ब्रिज का निर्माण करीब छह माह से भी ज्यादा समय से चल रहा था। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब बाढ़ व बारिश के बाद ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed