{"_id":"6ab8208ad9a24596ed07cc70","slug":"saryu-swells-flood-threat-looms-again-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-157495-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू उफनाई, बाढ़ का खतरा फिर मंडराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू उफनाई, बाढ़ का खतरा फिर मंडराया
Sun, 27 Sep 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
गिरिजापुरी बैराज पर बढ़ा जलस्तर। -संवाद
बहराइच। जिले में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश और नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश से सरयू में फिर उफान आ गया है। गेरुआ व कौड़ियाला नदियों में तेजी से बढ़े पानी के बाद चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज के सभी 33 गेट खोल दिए गए।
शुक्रवार सुबह आठ बजे सरयू का जलस्तर लाल निशान से 67 सेमी नीचे था, जो आठ घंटे में 26 सेमी बढ़ गया। नदी करीब तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
गिरिजापुरी बैराज से शुक्रवार सुबह 2.49 लाख क्यूसेक के मुकाबले शाम को करीब 4.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। बाढ़ खंड के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि सुबह से जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। तटवर्ती गांवों के लोगों को सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
महसी तहसीलदार विपिन चौरसिया ने बताया कि राजस्व टीमें तटवर्ती इलाकों में लगातार भ्रमण कर निगरानी कर रही हैं। ग्रामीणों को भी अलर्ट किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- --
सुजौली के दो दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा
मिहींपुरवा तहसील के सुजौली क्षेत्र में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सुजौली, जंगल गुलरिया और चहलवा ग्राम पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की जद में आने की स्थिति में हैं। जलस्तर बढ़ने के बाद तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। थाना प्रभारी रामगोविंद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क कर रहे हैं। चहलवा ग्राम पंचायत के मजरा नई बस्ती में लगातार बारिश से भारी जलभराव हो गया है।