{"_id":"66ba5a3dafa1cf36350d3164","slug":"saryu-still-39-cm-above-the-red-mark-danger-of-flood-bahraich-news-c-98-1-slko1011-118506-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लाल निशान से अब भी 39 सेमी ऊपर सरयू, बाढ़ का खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लाल निशान से अब भी 39 सेमी ऊपर सरयू, बाढ़ का खतरा बरकरार
Tue, 13 Aug 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। पहाड़ों के साथ-साथ जिले में जारी बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है और बीते चार दिन से लाल निशान के पार है। सोमवार को जलस्तर में चार सेंटीमीटर की कमी जरूर हुई, लेकिन तब भी एल्गिन ब्रिज पर सरयू खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर रही। इसके चलते चार तहसीलों के सैकड़ों गांवों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।
लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित जरवलरोड के एल्गिन ब्रिज पर सोमवार को सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 106.46 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर रहा। हालांकि रविवार की अपेक्षा जलस्तर में चार सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। रविवार को एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 106.50 था, जो खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर था। नदी के लगातार लाल निशान के पर होने से नानपारा, मिहींपुरवा, कैसरगंज, महसी तहसील के सैकड़ां गांवों की लाखों की आबादी पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
सरयू का जलस्तर 106.46 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर अधिक है। अभी बाढ़ की संभावना नहीं है। टीम के साथ जलस्तर पर नजर बनाए हैं। -जेपी वर्मा, अधीक्षण अभियंता, सरयू ड्रेनेज खंड