फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu river eroded rapidly, five houses submerged in the river

Bahraich News: सरयू ने तेज की कटान, नदी में समाए पांच घर

Sat, 27 Jul 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 27 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Saryu river eroded rapidly, five houses submerged in the river
अपना घर खुद तोड़ने को मजबूर हो रहे कटान पीड़ित
विज्ञापन


महसी(बहराइच)। तहसील क्षेत्र में जलस्तर घटने के साथ ही सरयू ने कटान तेज कर दी है। शनिवार को नदी में पांच और घरों की कटान कर नदी में समाहित कर लिया। वहीं कटान के डर से ग्रामीण खुद अपने घरों पर हथौड़ा चला रहे हैं।


महसी तहसील के टिकुरी गांव में बीते कुछ दिनों से सरयू कटान कर रही है। शनिवार को नदी ने गांव निवासी मनीराम, गीता, सुशीला, तेजराम व अमृत लाल के घरों की कटान कर नदी में समाहित कर लिया। वहीं आधा दर्जन से अधिक घरों को कटान की जद में ले लिया। कटान के भय से शनिवार को गांव निवासी संजय कुमार ने परिजनों के साथ अपने घर को तोड़ते नजर आए। बताते चलें कि नदी ने अब तक 14 घरों व छह एकड़ जमीन को काट लिया है और तेजी से गांव की ओर से बढ़ रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तहसीलदार महसी रविकांत द्विवेदी ने बताया कि टिकुरी गांव के लगभग तीस कटान पीडितो को बाढ़ किट उपलब्ध कराई जा चुकी है। शनिवार को भी दस बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गई है। पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed