फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu reaches 47 cm below the red mark, flood risk reduced

Bahraich News: लाल निशान से 47 सेमी नीचे पहुंची सरयू, बाढ़ का खतरा घटा

Thu, 27 Aug 2026 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Saryu reaches 47 cm below the red mark, flood risk reduced
जरवलरोड ​के घाघराघाट में ए​ल्गिन ब्रिज पर बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने से तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा कम हुआ है। बुधवार को एल्गिन ब्रिज पर शाम चार बजे नदी का जलस्तर 105.60 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से 47 सेंटीमीटर नीचे है। नदी में पानी का डिस्चार्ज भी घटकर 2,10,949 क्यूसेक रह गया। जलस्तर में गिरावट के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि प्रशासन ने प्रभावित गांवों में निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बाढ़ खंड के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। फिलहाल जलस्तर घटने के साथ कटान भी थम गई है। राजस्व कर्मी प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

वहीं कटान काे लेकर ग्रामीण सशंकित हैं लोनियनपुरवा निवासी रामसजीवन ने कहा कि पिछले कई दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ने और घटने के बीच हम लोग लगातार डर में जी रहे थे। अब पानी खतरे के निशान से नीचे चला गया है तो कुछ राहत मिली है। लेकिन कटान का डर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सियाराम का कहना है कि जलस्तर कम होने से राहत जरूर है, लेकिन नदी ने खेतों और जमीन को काफी नुकसान पहुंचाया है। पानी घटने के बाद भी कहीं-कहीं कटान का खतरा बना रहता है। जिन किसानों की जमीन नदी में चली गई है, उनका सर्वे कराकर जल्द मुआवजा दिलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जलस्तर की स्थिति
नदी/बैराज जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.75 मीटर
135.49 मीटर
84,285 क्यूसेक
गिरजा बैराज 135.15 मीटर
136.78 मीटर
1,23,073 क्यूसेक
सरयू बैराज 130.10 मीटर
133.50 मीटर
3,591 क्यूसेक
- तीनों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया पानी : 2,10,949 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.60 मीटर, लाल निशान 106.07 मीटर

घूरदेवी पर जलस्तर 111.55 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed