फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu reached 43 cm above the red mark, danger of flood

Bahraich News: लाल निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू, बाढ़ का खतरा

Sun, 11 Aug 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 11 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Saryu reached 43 cm above the red mark, danger of flood
बहराइच/जरवलरोड। जिले में व पहाड़ों पर जारी झमाझम बारिश से सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को नदी के जलस्तर में चार सेंटीमीटर की वृद्धि हुई और एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.50 मीटर दर्ज किया गया। जो लाल निशान 106.07 मीटर से 43 सेंटीमीटर अधिक रहा। सरयू का जलस्तर बढ़ने के साथ ही जिले की चार तहसीलों में बाढ़ की आशंका प्रबल हो गई है।
विज्ञापन


लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित जरवलरोड के एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे महसी व कैसरगंज तहसील के सैकड़ों गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। वहीं मिहींपुरवा व नानपारा तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार की शाम एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 106.46 दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर रहा। वहीं शनिवार के जलस्तर 106.46 मीटर से चार सेंटीमीटर अधिक रहा।
विज्ञापन


रखी जा रही नजर
सरयू के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। सरयू अभी खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। - विवेक सिंह, जलमापक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed