फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu is still 48 cm above the red mark

Bahraich News: सरयू अब भी लाल निशान से 48 सेमी ऊपर

Sun, 25 Aug 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 25 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Saryu is still 48 cm above the red mark
जरवलरोड में एल्गिन ब्रिज पर बहती सरयू नदी। -संवाद
बहराइच/मिहींपुरवा। पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते तेजी से बढ़ने के बाद अब सरयू का जलस्तर घटने लगा है। शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा सात सेंटीमीटर घटकर 106.55 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर अभी भी लाल निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर है। इससे जिले की चार तहसीलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन



दो दिनों तक तेजी से बढ़ने के बाद अब सरयू का जलस्तर घटने लगा है। 15 घंटे में जलस्तर में सात सेंटीमीटर की कमी हुई है। जलस्तर घटने से जिला प्रशासन के साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित जरवलरोड के एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 106.46 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर अधिक रहा। शुक्रवार की शाम नदी का जलस्तर बढ़ कर 106.62 मीटर पहुंच गया था जिससे बाढ़ का खतरा गहरा गया था और हड़कंप की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरयू का जलस्तर घट रहा है और 106.55 पहुंच गया है। इससे बाढ़ का खतरा टलने की संभावना है। टीम के साथ जलस्तर पर नजर बनाए हैं।

-जेपी वर्मा, अधीक्षण अभियंता, सरयू ड्रेनेज खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed