फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu is decreasing, two houses and 60 bigha farmland are submerged in the river.

Bahraich News: घट रही सरयू, दो मकान व 60 बीघा खेत नदी में समाहित

Sun, 21 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 21 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Saryu is decreasing, two houses and 60 bigha farmland are submerged in the river.
महसी के महंतपुरवा में कटान कर रही सरयू नदी। - स्रोत : ग्रामीण
बहराइच/बिछिया। सरयू नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक सेमी नीचे आ गया है, लेकिन कटान तेज हो गया है। दो अनावासीय मकान और 60 बीघा खेत नदी में समा गए हैं।
विज्ञापन



जलस्तर घटने के साथ ही कटान तेज हो गया है। महसी तहसील क्षेत्र के महंतपुरवा, पचदेवरी नई बस्ती और मिहींपुरवा के संपतपुरवा गांव के किनारे कटान तेज है। कटान की चपेट में आकर दो मकान और लगभग 60 बीघा उपजाऊ खेत शनिवार को नदी में समा गए। संपतपुरवा में दो अनावासीय मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन



कटान और पानी के दबाव से निचले इलाकों में बसे सात गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।


तहसीलदार विकास कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही है। कटान की निगरानी की जा रही है और प्रभावित परिवारों की मदद की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed