{"_id":"64aeed306e40b4e3e8085a4b","slug":"saryu-desperate-to-touch-the-red-mark-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-215-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू लाल निशान छूने को बेताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू लाल निशान छूने को बेताब
Wed, 12 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पहाड़ों पर हुई भीषण बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को तीनों बैराजों से एक लाख 49 हजार क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया। इससे जलस्तर बढ़ने से सरयू लाल निशान छूने को बेताब दिख रही है। जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ एक मीटर नीचे है।बुधवार को शारदा बैराज, गिरिजा व सरयू बैराज से पानी छोड़ा गया। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता बीबी पाल ने बताया कि बुधवार को तीनों बैराजों से 1,49,661 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ा है।
एल्गिन ब्रिज पर मंगलवार को नदी का जलस्तर 104.0826 था। मंगलवार को बढ़कर 105.0286 पर पहुंच गया है। जिससे तटवर्ती गांवों के लोग दहशत में हैं। महसी के मांझादरिया बुर्द में नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
एसडीएम ने जारी किया अलर्ट
जरवलरोड/बौंडी। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने की खबर मिलते ही महसी तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उप जिलाधिकारी महसी राकेश कुमार मौर्य ने राजस्व कर्मियों को जलस्तर पर नजर बनाए रखने तथा क्षेत्रीय लेखपालों को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं। जलमापक जगदीश प्रसाद ने बताया कि नदी का जलस्तर बुधवार सुबह तेजी से बढ़ रहा था। दोपहर को स्थिर हो गया।
विज्ञापन
शाम चार बजे से एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ना जारी है। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 105.0226 मीटर मापा गया, जो खतरे के निशान एक मीटर दूर है।