फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu crosses danger mark; 15 villages hit by floods.

Bahraich News: सरयू लाल निशान के पार, बाढ़ की चपेट में 15 गांव

Fri, 04 Sep 2026 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Saryu crosses danger mark; 15 villages hit by floods.
नदी में बाढ़ से गांवों में भरा पानी।
बहराइच/बिछिया। सरयू नदी एक बार फिर उफान पर है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 मीटर से 13 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचकर 106.20 मीटर दर्ज किया गया। नदी में 3,45,257 क्यूसेक पानी का बहाव होने से बाढ़ का दायरा बढ़ गया है। महसी और मिहींपुरवा तहसील के कुल 15 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें महसी के छह और मिहींपुरवा के नौ गांव शामिल हैं। गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर पानी बहने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

महसी क्षेत्र के लोनियन पुरवा, मांझा दरियाबुर्द, महंत पुरवा, जोधापुरवा और नई बस्ती समेत छह गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने और जरूरी सामान लाने-ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महंत पुरवा और जोधापुरवा गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर घुटनों भर पानी बह रहा है। वहीं मिहींपुरवा तहसील के नौ गांवों में चारों ओर पानी भरा होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


उधर, चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर जलस्तर स्थिर होने से सुजौली क्षेत्र के निचले गांवों को फिलहाल कुछ राहत मिली है। रामपुर रेतिया, संपतपुरवा, गुप्तापुरवा, धरमपुर रेतिया, त्रिलोकी गौढ़ी, टिलवा, मुजवा, चहलवा और मौरहवा गांवों में पानी का स्तर फिलहाल स्थिर है, लेकिन गांव अभी भी चारों ओर से पानी से घिरे हैं। रामपुर रेतिया के दशरथ पुरवा और पुलिया पर बह रहा पानी भी धीरे-धीरे कम होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि राजस्व टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में लगाया गया है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़ प्रभावित लोगों को लंच पैकेट भी वितरित किए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को जलस्तर की स्थिति

स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 135.45 मीटर
135.49 मीटर
1,72,114 क्यूसेक
गिरिजापुरी बैराज 135.70 मीटर
136.78 मीटर
1,64,038 क्यूसेक

सरयू बैराज 130.80 मीटर
133.50 मीटर
9,105 क्यूसेक
तीनों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया पानी : 3,45,257 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.20 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर

घूरदेवी महसी में जलस्तर 112.24 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर

नदी में बाढ़ से गांवों में भरा पानी।

नदी में बाढ़ से गांवों में भरा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed