{"_id":"69baef681e3a5106930ca121","slug":"sanitation-workers-spread-garbage-and-protested-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-146068-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सफाई कर्मियों ने कूड़ा फैलाया, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सफाई कर्मियों ने कूड़ा फैलाया, किया प्रदर्शन
Thu, 19 Mar 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा नगर पंचायत में कूड़ा फेंक कर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। -संवाद
रुपईडीहा। नेपाल सीमा से सटे कस्बा रुपईडीहा में बुधवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने झाड़ू लेकर विरोध जताया और कूड़ेदानों से कूड़ा निकालकर सड़क पर फैला दिया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मी अधिशासी अधिकारी के इशारे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पिछले कई दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण कस्बे के कश्यप ऋषि चौराहा, जामा मस्जिद चौराहा, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड और बजाज मार्केट सहित कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत भवन के बाहर भी कूड़ा फेंके जाने की सूचना है।
नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य ने कहा कि सफाई कार्य के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं और किसी भी कर्मी को काम करने से नहीं रोका गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी के इशारे पर सफाई कर्मी काम नहीं कर रहे हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सुपरवाइजर के साथ काम नहीं करना चाहते सफाई कर्मी : अध्यक्ष
नगर पंचायत रुपईडीहा के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य के अनुसार सफाई कर्मी सुपरवाइजर के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि सफाई कर्मी यह आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें आवश्यक सफाई सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जबकि सभी उपकरण नगर पंचायत भवन में उनकी निगरानी में रखे गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
नगर में फैली गंदगी, बीमारी का खतरा
सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल गई है। सफाई कार्य ठप होने के कारण जहां पहले से कूड़ा जमा था, वहीं हड़ताली कर्मियों द्वारा कूड़ा सड़कों पर फैलाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। क्षेत्रीय नागरिक डॉ. अनूप कुमार का कहना है कि सफाई कर्मियों को अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों पर दबाव बनाना चाहिए, लेकिन आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए।