फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sampling of more and more people in sensitive areas: Commissioner

संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों की हो सैंपलिंग : आयुक्त

Tue, 28 Jul 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sampling of more and more people in sensitive areas: Commissioner
बहराइच। कोविड-19 के संक्रमण कीे रोकथाम, बचाव एवं चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की दोपहर बैठक हुई। इसमें मंडलायुक्त ने संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों की जांच के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एसवीएस रंगाराव ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों की जांच करायी जाय। अति संवेदनशील क्षेत्रों, कटेंनमेंट जोन, मलिन बस्तियों तथा प्रतिदिन ट्रेवलिंग करने वाले लोगों के नमूने एकत्र कर जांच करायें।
विज्ञापन

आयुक्त ने निर्देश दिया कि कटेंनमेंट जोनों में शासन की ओर से निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई के साथ अनुपालन कराया जाय। आवाजाही को रोका जाय। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि अब तक जनपद में 378 संक्रमित मामले पाये गये हैं। 198 लोग स्वस्थ हो चुके है जबकि एक्टिव केस की संख्या 180 है। जनपद में चार की मृत्यु हुई है। डॉ. सिंह ने बताया कि अब तक 23043 सैंपल लिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें पॉजिटिव रेट 1.57 व मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। जबकि जनपद का रिकवरी रेट 54.69 प्रतिशत है। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कुल 890 बेड की उपलब्धता हैं। जिसमें एल-1 फैसिलिटी में 590 व एल-2 में 300 बेड हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आईएएस सूरज पटेल, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मंडलायुक्त ने सीएमओ कार्यालय, महिला डिग्री कॉलेज, हॉटस्पाट जीबीएल कॉलोनी आदि का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed