फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Salary of four missing workers from irrigation offices

सिंचाई दफ्तरों से नदारद चार कर्मियों का रोका वेतन

Thu, 10 Dec 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Salary of four missing workers from irrigation offices
बहराइच। सिंचाई विभाग के चार कार्यालयों में गुरुवार को सीडीओ ने छापा मारा। इस दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समयबद्धता के साथ उपस्थिति सुनिश्चित कराने, साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव आदि का जायजा लेने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने कल्पीपारा स्थित सिंचाई विभाग के चार कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। नदारद कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। अधिशाषी अभियंता सरयू नहर खंड पंचम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अशोक कुमार व धावक विजय बहादुर, सहायक अभियंता सरयू नहर खण्ड पंचम उपखंड द्वितीय, कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मेट राम नारायण तथा सहायक अभियंता सरयू नहर खंड पंचम उपखंड तृतीय में चपरासी वीर बहादुर अनुपस्थित पाये गये। इसके अलावा अधिशाषी अभियंता सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम कार्यालय का भी सीडीओ ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed