Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Safari begins in the lush green forests of Katarniaghat

Bahraich News: कतर्नियाघाट के हरे-भरे जंगलों में सफारी शुरू

Thu, 04 Dec 2025 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Safari begins in the lush green forests of Katarniaghat
पर्यटन के लिए पहली बार रवाना हुई सफारी। - स्रोत : विभाग
बिछिया। कतर्नियाघाट के जंगलों में बुधवार को जंगल सफारी की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। निशानगाड़ा रेंज के रूट नंबर-4 पर पर्यटकों को कतर्नियाघाट के जंगलों के अलावा यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखने का भी सुनहरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन



बुधवार सुबह कतर्नियाघाट के वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ और निशानगाड़ा वनक्षेत्राधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सफारी वाहन को रवाना किया। इस नए रूट से पर्यटन कतर्नियाघाट में पहली बार शुरू हुआ है। पहले पर्यटक के रूप में लखनऊ के दिनेश कुमार सिंह तथा नई दिल्ली से आए पर्यटकों ने गाइड मोहम्मद अफजल के साथ जिप्सी पर बैठकर साल के ऊंचे वृक्षों और शांत प्राकृतिक वातावरण का भव्य नजारा देखा।
विज्ञापन



जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को जंगल में पाए जाने वाले रंग-बिरंगे पक्षियों, चीतल, पाड़ा और अन्य वन्यजीवों का नजदीक से दीदार हुआ। इससे पहले वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़, निशानगाढ़ा रेंज अधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव और डब्लूडब्लूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने रूट संख्या–4 का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से संतोष जताया। प्रभागीय वनाधिकारी की सहमति के बाद सफारी संचालन की अनुमति दी गई। पर्यटक रेस्ट हाउस के समीप बने वॉच टावर से ग्रासलैंड में घूमते वन्यजीवों को भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कतर्नियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि यदि कोई पर्यटक निशानगाड़ा रूट पर सफारी करना चाहता है तो सफारी वाहन कतर्नियाघाट टूरिज्म गेट पर उपलब्ध है। निर्धारित शुल्क के साथ पर्यटक को 1000 रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।




निशानगाढ़ा जंगल के प्रमुख आकर्षण
– रतहिया ताल
– ग्रासलैंड क्षेत्र
– बंशक्ति ताल
– तिगड़ा से रमपुरवा मार्ग





यहां प्रचुरता से दिखने वाले वन्यजीव और पक्षी
हाथी, तेंदुआ, बाघ, चीतल, पाड़ा, बारहसिंघा, विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे पक्षी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed