{"_id":"5d7fc26c8ebc3e93c734b419","slug":"ruckus-over-construction-of-mosque-on-village-land-bahraich-news-lko4818916142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन पर मस्जिद निर्माण को लेकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की जमीन पर मस्जिद निर्माण को लेकर बवाल
विज्ञापन
रुपईडीहा के नरैनापुर में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर विवाद के बाद मौके पर जमा ग्रामीण।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नरैनापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों ने मस्जिद का निर्माण शुरू करा दिया, जिससे गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। जिस पर बवाल शुरू हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने खुद ही निर्माण कार्य बंद करवा दिया। एसओ ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरैनापुर गांव में ग्राम समाज की खाली जमीन पड़ी हुई है। इस जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने मस्जिद का निर्माण शुरू करा दिया। इसके लिए ईंट मंगवाकर नींव भरवाई जानी शुरू कर दी गई। जिसकी सूचना मिलने पर गांव के लोग आक्रोशित हो उठे।
ग्रामीणों ने निर्माण का विरोध शुरू कर दिया, लेकिन लोगों ने निर्माण कार्य नहीं बंद किया। इस पर ग्रामीण रविवार देर शाम थाने पहुंचे, यहां प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खुद ही जबरन निर्माण कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन
तहसील प्रशासन के अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी गई। गांव निवासी वीर अभिमन्यु, लल्लन, राजितराम गुप्ता, मनोहर, राहुल, बाबूराम, बाबादीन, विजय कुमार, किशोरीलाल, विनोद, रामखेलावन, काशाीराम आदि ने कहा कि वे सभी लोग थाने गए थे। लेकिन पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय ने कहा कि राजस्व कर्मियों के साथ मौके का निरीक्षण कराकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।