{"_id":"6a9872002d306c130203852b","slug":"rs-292-lakh-missing-from-the-accounts-of-six-sbi-customers-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-156167-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एसबीआई के छह उपभोक्ताओं के खातों से 2.92 लाख गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एसबीआई के छह उपभोक्ताओं के खातों से 2.92 लाख गायब
विज्ञापन
मिहींपुरवा के कोड़वा में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
मिहींपुरवा। एसबीआई की कुड़वा शाखा से जुड़े ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से बैंकिंग सुविधा लेने वाले छह खाताधारकों के खातों से बिना उनकी जानकारी के कुल 2.92 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएसपी संचालक ने अलग-अलग समय पर खातों से यह रकम निकाली है। आशंका है कि ऐसे कई अन्य उपभोक्ताओं के खातों से भी रुपये निकाले गए हैं।
मामले की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने बैंक खातों का विवरण निकलवाकर लेनदेन की जांच करा रहे हैं। ऐसे में प्रभावित खाताधारकों और निकाली गई रकम का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। पीड़ितों ने एसबीआई की कुड़वा शाखा के शाखा प्रबंधक और मोतीपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच, अनधिकृत रूप से निकाली गई रकम वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इन खाताधारकों के खातों से निकली रकम
शिकायत के अनुसार, तमोलिनपुरवा निवासी शालिनी के खाते से 71 हजार रुपये, कुड़वा के बुद्धूपुरवा निवासी अकरूला के खाते से 41 हजार रुपये, इसी गांव की शाईका के खाते से 25 हजार रुपये, तसौव्वर की पत्नी के खाते से 1.10 लाख रुपये, टेपरा कुड़वा निवासी ब्रजेश कुमार के खाते से 15 हजार रुपये और कल्लूगौढ़ी निवासी संगीता पत्नी रामचंद्र के खाते से 30 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
बैंक रिकॉर्ड और पुलिस जांच से खुलेगा राज
प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि फिलहाल कितने खातों से रकम निकाली गई और कुल कितनी धनराशि का मामला है, यह बैंक रिकॉर्ड और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। जांच में रकम निकालने के तरीके और लेनदेन से जुड़े अन्य तथ्यों का भी पता चलेगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ितों का प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसबीआई के शाखा प्रबंधक कुड़वा अभिषेक कुमार ने कहा कि छह उपभोक्ताओं का शिकायतीपत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है।