{"_id":"58a346134f1c1b5f7ed85a7f","slug":"rs-20-lakh-seized-from-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 20 लाख रुपये बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से 20 लाख रुपये बरामद
अमर उजाला/श्रावस्ती
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में पकड़ी करेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरियर पर चेकिंग के दौरान सोमवार देर शाम गिलौला पुलिस ने एक कार से 20 लाख रुपये बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के खुटेहना मोड़ से उड़नदस्ता ने देर रात एक कार से 90 हजार 800 रुपये बरामद किए। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिलौला पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक गिलौला बृजेश कुंवर यादव ने देर शाम बौद्ध परिपथ स्थित तिलकपुर मोड़ पर चेकिंग लगा रखी थी। इसी दौरान एक टाटा सूमो को रोक कर उसकी जांच की गई तो सीट के नीचे बक्से में रखे 20 लाख रुपये बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में लेकर वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
वहीं, बौद्ध परिपथ स्थित थाना क्षेत्र के ही खुटेहना मोड़ से उड़नदस्ता प्रभारी सहायक अभियंता जलनिगम कलीमुल्लाह ने एक मारुति कार को रोका। जिसकी जांच के दौरान 90 हजार 800 रुपये बरामद हुए। कार में मौजूद दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान पदम शर्मा पुत्र एन शर्मा निवासी लाटनगर दिल्ली व रूप बहादुर पुत्र छविलाल महिपाल पुर दक्षिण पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई।
विज्ञापन
दोनों लोगों को गिलौला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि गिलौला के तिलकपुर मोड़ से बरामद 20 लाख रुपये इकौना के धनुही बैंक के थे। जिसके कागजात दिखाने के बाद उसे छोड़ दिया गया है। जबकि खुटेहना मोड़ से बरामद नकदी के बारे में पूछताछ की जा रही है।