फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rover Guns Club won the friendly cricket match

Bahraich News: रोवर गन्स क्लब ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

Wed, 03 Dec 2025 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rover Guns Club won the friendly cricket match
बहराइच के केडीसी में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। - फोटो : बहराइच के केडीसी में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी।
बहराइच। शहर के किसान डिग्री कॉलेज मैदान में मंगलवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी द्वारा न्यू क्रॉस क्लब और रोवर गन्स क्लब के बीच मैत्री मैच खेला गया। इसमें न्यू क्रॉस क्लब को हराकर रोवर गन्स क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में न्यू क्रॉस के कप्तान हारिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में न्यू क्रॉस ने 7 विकेट पर 152 रन बनाए। टीम की ओर से दानिश खान ने 37 गेंदों पर 48 रन बनाए, जबकि अनस ने 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर अहम योगदान दिया। रोवर गन्स की ओर से जुबेर खान ने तीन और गुलनाज ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोवर गन्स की शुरुआत बेहद खराब रही और 53 रनों तक पांच विकेट गिर चुके थे। लेकिन इसके बाद आदिल खान और आसिफ ने मोर्चा संभालते हुए नाबाद शतकीय साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों ने मिलकर 19वें ओवर में 156 रन बनाकर टीम को पांच विकेट से शानदार जीत दिलाई। आदिल खान ने 63 और आसिफ ने 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू क्रॉस की ओर से प्रिंस ने दो, जबकि अली और सोनू ने एक-एक विकेट लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका प्रदीप गुप्ता और आशुतोष कैराती ने निभाई। स्कोरर अंश शुक्ला रहे। मुकाबले को देखने के लिए कई खेलप्रेमी मैदान पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed