फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Route diversion plan failed, jam continued throughout the day

Bahraich News: रूट डायवर्जन प्लान फेल, दिनभर लगा रहा जाम

Tue, 18 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 18 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Route diversion plan failed, jam continued throughout the day
 बहराइच में सोमवार को डिगिहा से अस्पताल चौराहे के बीच लगा जाम।
बहराइच। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस महकमे की ओर से विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन प्लान फेल हो गया। सोमवार को शहर के विभिन्न मार्ग जाम की समस्या से जूझते रहे। डिगिहा तिराहे, अग्रसेन चौक, छावनी, केडीसी तिराहा आदि क्षेत्रों में भीषण जाम लगा और सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। यही नहीं रविवार की रात बहराइच-लखनऊ मार्ग पर गोलवाघाट से टिकोरामोड़ तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


शहर में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। प्रमुख चौराहे सुबह से लेकर शाम तक जाम से जूझ रहे हैं और चौराहों पर तैनात होमगार्ड व पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। ऐसा तब है जब एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में बीते महीने एक विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान बनाया गया था और उसे लागू किया गया था। इसके तहत विभिन्न मार्गों को एकल बनाया गया था। कई मार्गों पर ई रिक्शों का संचालन प्रतिबंधित था। सोमवार सुबह छावनी चौराहे से डिगिहा तिराहे तक भीषण जाम लगा। जाम में फंसे मेवातीपुरा निवासी अंकुर ने बताया कि 20 मिनट में छावनी से अस्पताल के पास पहुंचे हैं। हुजूरपुर निवासी रमेश शुक्ला, रत्नेश यादव, बशीरगंज निवासी अच्छन आदि शासन-प्रशासन को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है और रूट डायवर्जन का पालन करवाया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ नियम पालन के लिए सख्ती बढ़ाई जाएगी। -रामानंद कुशवाहा, एएसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed