फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Roof and balcony fell, mother died due to suffocation, daughter serious

Bahraich News: छत व छज्जा गिरा, दबने से मां की मौत, बेटी गंभीर

Wed, 22 Feb 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 22 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Roof and balcony fell, mother died due to suffocation, daughter serious
फखरपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत माधवपुर में मंगलवार शाम एक घर का छज्जा व दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। माधवपुर निवासी शांति देवी (35) मंगलवार को तीन वर्षीय बेटी सृष्टि के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान घर की दीवार का छज्जा भरभरा कर गिर गया और मां-बेटी मलबे में दब गईं। परिवारवालों व आसपास के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज, बहराइच पहुंचाया। यहां से ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान शांति देवी की मौत हो गई। सृष्टि का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed