Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   robber arrested after injured during encounter in Bahraich his accomplice escaped

Bahraich News: मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल... गिरफ्तार, साथी भाग निकला; लूट की गई बाइक बरामद

Sun, 14 Dec 2025 10:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 10:32 AM IST
सार

बहराइच में मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसका साथी भाग निकला। उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। पकड़े गए लुटेरे के कब्जे से लूट की गई बाइक बरामद हुई है। 

विज्ञापन
robber arrested after injured during encounter in Bahraich his accomplice escaped
मौके पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में रविवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। हालांकि, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। मौके से लूटी गई मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


मुठभेड़ कोतवाली नानपारा क्षेत्र के हाड़ा बसेहरी नहर के पुलिया के निकट हुई। दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार बाबागंज निवासी समीम से आठ दिसंबर को मोटरसाइकिल और 5100 रुपये की लूट की गई थी। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


शनिवार की आधी रात मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी नेपाल की ओर भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने पुलिया के पास दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। जबकि, दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला। मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि घायल आरोपी की पहचान दीपक कश्यप निवासी जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। भागे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed