फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Roadways bus driver turns out to be Corona positive

रोडवेज बस का चालक निकला कोरोना पॉजिटिव

Sun, 28 Jun 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver turns out to be Corona positive
बहराइच। रोडवेज बस अड्डे के एक चालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। चालक के संपर्क में आए कर्मचारियों की तलाश शुरू कर दी गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों से संपर्क के बाद चालक को लाकर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे से लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रशासन की ओर से बसों का संचालन शुरू कराया गया था। बसों का संचालन होने के बाद यात्रियों को लेकर चालक और परिचालक आवागमन कर रहे थे। इसे देखते हुए तीन दिन पूर्व रोडवेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने परिवहन निगम के 80 कर्मचारियों की जांच कराई थी, जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग व फीवर ट्रैकिंग के बाद उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे, जिसमें बाराबंकी के सिधौली निवासी एक चालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य महकमे की ओर से बस चालक के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट दी गई है। इसके बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। चालक कानपुर से रुपईडीहा की बस पर तैनात था। ऐसे में उसके संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed