फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rights and rights given to people

लोगों को बताए अधिकार व हक

Thu, 10 Dec 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Rights and rights given to people
मिहींपुरवा (बहराइच)। कस्बे में स्थित अनमोल मांटेसरी स्कूल में गुरुवार को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को उनके अधिकार और हक की जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें जमील कुरैशी जिलाध्यक्ष बनाए गए। सभी नव चयनित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विश्व मानवाधिकार दिवस एंव राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के 27 वर्ष पूरे होने के अवसर पर तहसील मिहींपुरवा के गायघाट कस्बे में स्थित अनमोल स्कूल परिसर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्वप्रथम राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन की ओर से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन बहराइच युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जमील कुरैशी ने कहा कि जो भी लोग देश से अपराध समाप्त करना चाहते हैं, वह राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के साथ मिलकर काम करें।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बरकात अहमद, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सागर यादव, महासचिव मो. असलम, महासचिव राम सहारे, जिला सचिव अनिल कुमार, जिला सचिव सहज राम वर्मा, जिला सलाहकार महेश कुमार, बाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष सोनल अवस्थी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशफाक कुरैशी, जिला मीडिया प्रभारी अमन शर्मा को पद पर मनोनीत करते हुए मानवाधिकार के लिए कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed