{"_id":"58960b0f4f1c1b4a40e83173","slug":"revealing-the-gang-of-thieves-three-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के गैंग का खुलासा, तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों के गैंग का खुलासा, तीन दबोचे
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी टीम ने जिले में सक्रिय अंतर जनपदीय चोरों के गैंग का पर्दाफाश किया है। तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के मोबाइल सेट, भारी मात्रा में चांदी के जेवरात, असलहे व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बरामद सामान को सीज कर दिया गया है।
जिले में अरसे से चोर सक्रिय हैं। पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने बताया कि चोरी की बढ़ रही वारदातों के चलते एसओजी प्रभारी संजय दूबे को धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। उसके तहत एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से शुक्रवार रात विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। यह सभी कार से विशेश्वरगंज पहुंचे थे।
रेलवे स्टेशन के पास एक सराफा व्यवसायी के यहां चोरी करने की योजना बना रहे थे। उनके पास से चोरी के 51 मोबाइल सेट, 908 ग्राम चांदी के जेवर, दो कट्टा, कारतूस व धारदार हथियार भारी मात्रा में बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए चोरों की पहचान सगे भाइयों के रूप में सीतापुर जिले के तंबौर डेवड़ीडीह निवासी अंजार अंसारी व अंसार अंसारी पुत्र निसार व राजू उर्फ लल्लन पुत्र ननकऊ निवासी खालिदपुर फखरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दबिश के दौरान गैंग के अन्य सदस्य अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। पकड़े तीनों आरोपियों ने बताया कि उन सभी ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल व ज्वैलरी की दुकान में शटर काट कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ विशेश्वरगंज व आसपास के थानों में दर्जन भर से अधिक केस दर्ज हैं। यह सभी बहराइच के साथ ही सीतापुर, गोडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में भी चोरी कर चुके हैं।