फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Retired chief manager was duped of Rs 19 lakh by keeping him under digital arrest for four days

Bahraich News: सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक को चार दिन डिजिटल अरेस्ट रख 19 लाख की ठगी

Sat, 07 Dec 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Retired chief manager was duped of Rs 19 lakh by keeping him under digital arrest for four days
बहराइच । इफको फूलपुर से सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह को साइबर अपराधियों ने चार दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 19 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। शुक्रवार को साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के जगतापुर हुजूरपुर रोड निवासी कमलेश कुमार सिंह इफको फूलपुर (प्रयागराज) से फरवरी 2016 में मुख्य प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 25 नवंबर को दोपहर तीन बजे अगले दो घंटे में मोबाइल सेवा समाप्त करने का मैसेज आया। जानकारी के लिए नौ दबाने के लिए कहा गया। इसके बाद आनंद वर्मा के नाम से कॉल आई, जिसने खुद को साइबर क्राइम विभाग से होने का दावा किया और अगले दो घंटे में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन

बहराइच से इतना जल्द न पहुंचने की बात कहने पर आनंद ने कार्रवाई की चेतावनी दी और फर्जी शिकायती पत्र भी भेज दिया। बैंक डिटेल समेत पूरी संपत्ति की जानकारी होने की बात कहते हुए पूरे परिवार को गिरफ्तार करके शारीरिक यातना देने की धमकी दी। मामले को सुलझाने के लिए खाते में 19 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। उसके भेजे बैंक खातों में 27 को 5.40 लाख और 28 नवंबर को 14 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed