{"_id":"64987a83e0e38aa03606aec6","slug":"resolved-to-plant-panchavati-saplings-in-flood-affected-areas-bahraich-news-c-13-1-306702-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंचवटी पौधे रोपने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंचवटी पौधे रोपने का लिया संकल्प
Sun, 25 Jun 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के एतिहासिक बौंडी किला स्थित सरयू के तट पर रविवार को महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में पर्यावरण व जल संरक्षण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में अधिक से अधिक संख्या में पंचवटी पौधों का रोपण व उसके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाशास्त्री राम सागर पांडेय ने की। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि बौंडी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पेड़ों का अभाव साफ तौर पर देखा जा रहा है। इसी के चलते बाढ़ व कटान की जद में कृषि क्षेत्र की भूमि समाहित होती जा रहीं हैं। अब तक सैकड़ों बीघा जमीन सरयू की विनाश लीला की भेंट चढ़ चुकी है। हजारों लोग बेघर होकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि कटान की जद को रोकने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में योजनाबद्ध तरीके से पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उनका संरक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों व स्थानीय ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पंचवटी के वृक्षों का रोपण करने व उसको संरक्षण देने और पौधरोपण को लेकर अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर रजनीश त्रिवेदी, शिक्षक नेता पुंडरीक पांडेय, अरविंद पाठक, सूरज त्रिवेदी, हर्ष मिश्रा, भोलू तिवारी, गिरजाशंकर मिश्रा, आदर्श मिश्रा आदि मौजूद रहे।