फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Relief in the villages due to rain, it is difficult to walk in the city

Bahraich News: बारिश से गांवों में राहत, शहर में चलना दूभर

Sat, 01 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 01 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Relief in the villages due to rain, it is difficult to walk in the city
बहराइच। बारिश शनिवार को पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही। इससे जहां धान व गन्ना किसानों को फायदा हुआ वहीं शहरी क्षेत्र के लोगों को जलभराव से परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विशेषज्ञ अभी दो-तीन दिनों तक झमाझम बारिश जारी रहने की बात कह रहे हैं।बादलों की आवाजाही और झमाझम बारिश का सिलसिला शनिवार को पूरे दिन चला। शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की तो कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। बारिश से किसानों की धान की नर्सरी और गन्ने की फसल खिल उठी। खेतों में नमी और पानी भरने से एक दो दिन में धान की रोपाई भी शुरू होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बारिश से शहरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से शहर के परशुराम चौक, अस्पताल, ब्राह्मणीपुरा, नौव्वागढ़ी आदि में जलभराव हो गया। बारिश से रिसिया के ईटकोरी- जटेसर चौराहा मार्ग पर भी जलभराव देखने को मिला।
विज्ञापन

इस मार्ग के गड्ढों में पानी भरने से कुछ बाइक सवार गिर कर चोटिल हो गए। ग्रामीण हाजी वसीम शेरवानी, रहीश, सरोज कुमार सिंह, आशीष सिंह, दीपक मुनका आदि ने बारिश बाद मार्ग दुरुस्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से विशेश्वरगंज क्षेत्र के कई कच्चे रास्तों पर भी जलभराव हो गया। गोंडा-बहराइच मुख्य मार्ग से कंछर गांव जाने वाले मार्ग पर भीषण जलभराव की स्थिति दिखी। बारिश के किसान खुश रहे।

बारिश से नवाबगंज, बाबागंज, तेजवापुर, पयागपुर, मिहींपुरवा, बौंडी, फखरपुर आदि क्षेत्रों के कई मार्गों पर भी जलभराव रहा। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों तक इसी तरह बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed