{"_id":"6a9dae7453ce0d8e970a78c7","slug":"daughters-showcase-their-prowess-in-the-soft-tennis-league-bahraich-news-c-98-1-slko1009-156318-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सॉफ्ट टेनिस लीग में बेटियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सॉफ्ट टेनिस लीग में बेटियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
बहराइच के स्टेशन क्लब में रविवार को अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग में प्रतिभाग करतीं खिल
बहराइच। जिले में पहली बार अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग का आयोजन जेवीएस टेनिस अकादमी स्टेशन क्लब में किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।
अंडर-18 जूनियर गर्ल्स वर्ग के फाइनल में प्राची मिश्रा ने नेहा कश्यप को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में प्राची ने आरुषि मिश्रा को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। सब-जूनियर वर्ग के फाइनल में आकर्षी ने शिवानी को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीनियर महिला वर्ग में गरिमा सिंह ने मनीषा को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
जूनियर वर्ग में नेहा कश्यप ने रजत, जबकि नेहा वर्मा और आरुषि मिश्रा ने कांस्य पदक जीता। सब-जूनियर में शिवानी को रजत तथा ज्योति वर्मा और एनाया को कांस्य पदक मिला। सीनियर वर्ग में मनीषा ने रजत और भूमिका व राखी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जूनियर एशियन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता प्रणव मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विशेष अतिथि लक्ष्मण अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शनिष मणीं मिश्रा रहे। उत्तर प्रदेश सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के महासचिव प्रशांत शर्मा समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। आयोजन सचिव आदिदेव मिश्रा ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।