फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rare big cat snake showing in Katarnia

कतर्निया में दिखा दुर्लभ बड़ा बिल्ली सांप

Thu, 16 Jul 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Rare big cat snake showing in Katarnia
कतर्नियाघाट के निशानगाड़ा रेंज में पेड़ पर रेंगता बड़ा बिल्ली सांप। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। निशानगाड़ा रेंज में पीडब्ल्यूडी मार्ग के पास जंगल में दुर्लभ बड़ा बिल्ली सांप पेड़ पर रेंगता दिखा। सांप को देखकर कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्य रुक गए। इस दौरान उन्होंने सांप को कैमरे में कैद कर लिया। यह सांप छह से आठ फीट लंबा होता है। इसका रंग सफेद होता है। शरीर पर काली चित्ती रहती है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज में वन विश्राम गृह बना हुआ है। वन विश्राम गृह के पास स्थित पीडब्ल्यूडी मार्ग के निकट पेड़ पर दुर्लभ बड़ा बिल्ली सांप दिखा। उसी मार्ग सेे कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की चार सदस्यीय टीम आ रही थी। फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी ने बताया कि बड़ा बिल्ली सांप को देखकर उन लोगों ने वाहन रोक दिया।
विज्ञापन

इसके बाद क्लब के सदस्य अमन लखमानी ने बड़ा बिल्ली सांप को कैमरे में कैद कर लिया। अध्यक्ष ने बताया कि सांप पेड़ पर कुछ देर तक रेंगता रहा। इसके बाद वह पेड़ पर ऊपर चला गया। भगवानदास ने बताया कि सांप सफेद रंग का होता है। इसके ऊपर काली चित्ती पड़ी होती हैं। यह जहरीला नहीं है। संभवत: इस प्रजाति का सांप कतर्निया में पहली बार दिखा है। यह पहाड़ी क्षेत्र में अधिक मात्रा में पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed