{"_id":"655f9f87cdea754e040f3f75","slug":"raped-after-becoming-friends-through-facebook-sent-to-jail-bahraich-news-c-98-1-slko1011-6570-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फेसबुक के जरिये दोस्ती कर किया दुष्कर्म, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फेसबुक के जरिये दोस्ती कर किया दुष्कर्म, भेजा गया जेल
Fri, 24 Nov 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। राजस्थान निवासी एक युवक ने दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद युवती को राजस्थान ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान युवती ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
राजस्थान के झुनझुन सदर थाना क्षेत्र के अडघासर निवासी सुनील शर्मा ने दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। धीरे-धीरे वह उससे फोन पर बात करने लगा और फिर उसे लेकर राजस्थान चला गया। जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ महीनों दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। युवक से तंग आकर युवती घर चली आई। लेकिन सुनील ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
जिस पर युवती ने दरगाह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम राजस्थान भेजी गई। जहां से वह पश्चिम बंगाल भाग गया। जब वहां छापा मारा तो वह बहराइच भाग आया। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।