{"_id":"642f0a444b5fa21b7303f2c8","slug":"ramdoot-atulit-baldhama-anjanis-son-pawansut-nama-bahraich-news-c-13-1-169385-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रामदूत अतुलित बलधामा, अंजनि पुत्र पवनसुत नामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रामदूत अतुलित बलधामा, अंजनि पुत्र पवनसुत नामा
Thu, 06 Apr 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। रामदूत अतुलित बलधामा, अंजनि पुत्र पवनसुत नामा व को नहीं जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो... सहित वीर हनुमान के भजनों से बृहस्पतिवार को पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। हनुुमान जन्मोत्सव पर घरों व मंदिरों में दरबार सजाया गया। अखंड ज्योत जलाई गई। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भक्तों ने मंदिरों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया। भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।शहर के अस्पताल चौराहा स्थित श्री सती माता मंदिर में हनुमान जयंती पर भंडारा हुआ। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे हनुमत भक्तों ने पंचमुखी हनुमान जी का दर्शन किया। मंदिर के पुजारी पंडित काली प्रसाद ने बताया कि सुबह सात बजे से हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंदिर में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन व भंडारा आयोजित किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
शहर के पीपल तिराहा, सराफा गली स्थित हनुमान मंदिर में पूरे दिन पूजन-अर्चन का कार्यक्रम चलता रहा। शहर के सिद्घनाथ मंदिर, कानूनगोपुरा हनुमान मंदिर में भी मंगल पाठ किया गया। पयागपुर, विशेश्वरगंज, कैसरगंज, महसी, हुजूरपुर, मिहींपुरवा, रुपईडीहा आदि क्षेत्रों में विधि विधान से हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई।
नानपारा में निकाली गई शोभायात्रा
नानपारा। श्री बालाजी मंडल की ओर से नानपारा में जगदीश्वरी मंदिर से निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महिलाएं, बच्चे व पुरुष राम नाम की पताका लिए जय हनुमान एवं जय बजरंगबली के नारे लगाते हुए भजनों की धुन पर नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। श्री बालाजी के दरबार की अलौकिक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का नगर वासियों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
मंडल के अध्यक्ष आलोक तिवारी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर रात में भजन संध्या व नृत्य नाटिका व भंडारे का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ तथा क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। इस मौके पर अमित रूपानी, आदर्श जायसवाल, पंकज जायसवाल ,अजय रूपानी, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।