फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ram Gopal's father said he is satisfied with Yogi government, just the accused should be punished

Bahraich News: बोले रामगोपाल के पिता, योगी सरकार से संतुष्ट, बस आरोपियों को मिले सजा

Sat, 19 Oct 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 19 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal's father said he is satisfied with Yogi government, just the accused should be punished
महाराजगंज घटना में मृतक युवक के पिता कैलाशनाथ मिश्रा। -संवाद
कहा, सरकार ने घर, पैसा व स्वास्थ्य कार्ड भी दिया राहगीरों से पुलिसकर्मी कर रहे अभद्रता, बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। महराजगंज हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के पिता कैलाश नाथ ने योगी सरकार से संतुष्ट होने की बात कही है। उन्होंने शनिवार को अपने घर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, बस जिस तरह से मेरे बच्चे को मारा गया है उसी तरह से आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस बीच गांव जाने वाले रास्तों पर शनिवार को भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा। अगल-बगल के रास्तों से भी निकलने वालों से पुलिस अभद्रता कर रही है। इससे एक बार फिर पुलिस के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है।
रेहुआ मंसूर गांव में मीडिया से बात करते हुए कैलाश नाथ ने कहा कि योगीजी से हम मिले थे। उन्होंने हमारी बहुत मदद की है। हमको घर बनाने के लिए पैसा दिया है। स्वास्थ्य कार्ड दिया है। नकद रुपया भी दिया है। बेटी को नौकरी देने की बात कही है। ऐसे में योगी सरकार से हम संतुष्ट हैं। लेकिन जिस तरह से हमारे बेटे को मारा गया है वो बहुत ही गलत हुआ। इससे पहले शुक्रवार को कैलाश नाथ ने दोषियों पर कार्रवाई न होने पर परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी, जबकि पत्नी व अन्य परिजनों ने भी पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर अंसतुष्टि जताई थी।
विज्ञापन


महिलाओं, बुजुर्गें, बच्चों से भी अभद्रता
रेहुआ मंसूर गांव की तरफ जो रास्ता गया है उसी से कई अन्य गांव व बहराइच शहर की तरफ भी लोग जाते हैं। लेकिन शनिवार को यहां पुलिस का पहरा रहा। महिला, बच्चे व बुजुर्ग जो भी यहां से गुजरा पुलिस ने उन्हें धमकाया। आईडी मांगी, न देने पर गाली भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली- डीएम का आदेश, डीएम बोलीं कोई आदेश नहीं दिया
राहगीरों को जांच के नाम पर परेशान करने वाले पुलिसकर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश पर रास्ता रोका गया है। इस पर डीएम मोनिका रानी से बात की गई तो उन्होंने इससे इन्कार किया।


मैंने नहीं दिया कोई आदेश
किसी भी राहगीर को सड़क पर चलते समय बेवजह रोकने व उसकी जांच का कोई आदेश मेरे स्तर से नहीं दिया गया है। यदि कोई पुलिसकर्मी इस तरह का काम कर लोगों को परेशान कर रहा है तो यह गलत है। इस बारे में कप्तान से बात की जाएगी। -मोनिका रानी, डीएम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article