फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rajesh was elected president of the Bar Association and Shailendra was elected general secretary.

Bahraich News: राजेश अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व शैलेंद्र सिंह महामंत्री निर्वाचित

Thu, 13 Nov 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 13 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rajesh was elected president of the Bar Association and Shailendra was elected general secretary.
अ​धिवक्ता संघ चुनाव में विजयी अध्यक्ष राजेश शुक्ला का स्वागत करते अ​धिवक्ता। -संवाद
बहराइच। दीवानी न्यायालय परिसर में बुधवार सुबह 10 बजे से जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में गहमा-गहमी के बीच मतदान शुरू हुआ। देर रात मतों की गणना समाप्त हुई। अध्यक्ष पद पर राजेश शुक्ला व महामंत्री पद पर शैलेंद्र सिंह निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय परिसर में बुधवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अवधेश रमन प्रताप सिंह व सदस्यों की देखरेख में सुबह 10 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। अधिवक्ता मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। काफी गहमा-गहमी के बीच तीन बजे मतदान समाप्त हुआ।
विज्ञापन


1521 अधिवक्ताओं के सापेक्ष 1401 ने अपने मतों का प्रयोग किया। करीब चार बजे से मतों की गणना शुरू हुई। इसके बाद देर शाम धीरे-धीरे नतीजों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। रात आठ बजे मतों की गणना समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर राजेश शुक्ला 610 मत पाकर 47 मतों से निर्वाचित घोषित हुए। इनके प्रतिद्वंद्वी रहे कृपाराम त्रिपाठी को 553 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलेंद्र सिंह 355 मत पाकर 69 मतों से महामंत्री निर्वाचित हुए। दूसरे स्थान पर रहे रामपाल शुक्ला को 286 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार त्रिपाठी 486 मत पाकर विजयी घोषित हुए।

मध्य उपाध्यक्ष के दो पदों पर मोहम्मद उमर खां 636 व परमप्रकाश पांडेय 665 मत पाकर विजयी घोषित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर आनंद कुमार अवस्थी 754 मत पाकर विजयी हुए। राजेश कुमार मिश्र 693 मत पाकर ट्रेजरार निर्वाचित हुए।


संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर आलोक कुमार पाठक को 730 मत और संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर अमित कुमार शुक्ला 737 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए। मतदान के दौरान कमेटी के गोविंद प्रसाद अग्रवाल, महावीर प्रसाद चांटिया, रामअचल सिंह सेंगर, राधेश्याम खन्ना, चुनाव सहयोगी सुधीर गौड, फारूक अहमद खान, प्रदीप कुमार मिश्रा, बशारतउल्ला खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed