{"_id":"56f562874f1c1b1c78f14d53","slug":"rajesh-and-ramtej-announced-as-sp-candidate-from-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश और रामतेज की उम्मीदवारी से सपा में हलचल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश और रामतेज की उम्मीदवारी से सपा में हलचल
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विधानसभा चुनाव 2017 के लिए सपा ने बहराइच की दो सीटों के पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने महसी से राजेश त्रिपाठी और कैसरगंज से रामतेज यादव को उम्मीदवार बनाया है। इससे राजनीतिक खेमे में हलचल मच गई है।
विधानसभा चुनाव 2017 के लिए महज नौ माह का समय बचा है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो नवंबर या दिसंबर में अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है।
बसपा ने जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर पहले ही अपने उम्मीदवार के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। अब सपा ने पत्ते खोलने शुरू किए हैं। शुक्रवार को महसी विधानसभा क्षेत्र से बहराइच विकास मंच के अध्यक्ष व सक्रिय सपा कार्यकर्ता राजेश त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि राजेश त्रिपाठी बाढ़, बिजली, पानी आदि समस्याओं को लेकर समय-समय पर विकास मंच के बैनर तले आंदोलन करते रहे हैं। दो साल पूर्व महसी के बांसगढ़ी में कटान रोकने को लेकर वह जल समाधि आंदोलन भी कर चुके हैं।
सपा कार्यकर्ता होने के बावजूद जन आंदोलनों की सक्रियता के चलते उन्हें अपनी सरकार में ही पुलिस की लाठियां खानी पड़ीं। जेल भी गए। हालांकि जनता के मुद्दों पर आंदोलन और महसी क्षेत्र में आम जन से जुड़ाव को देखते हुए सपा नेतृत्व ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। राजेश त्रिपाठी 2012 के चुनाव में भी टिकट की लाइन में थे लेकिन ऐन मौके उनका नाम सूची से बाहर हो गया था।
वहीं, कैसरगंज सीट से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज यादव को पुन: प्रत्याशी बनाया गया है। दो दशक पूर्व रामतेज कैसरगंज से विधायक भी चुने जा चुके हैं। अब पुन: चुनाव मैदान में वह भाग्य आजमाएंगे।