{"_id":"64b18b531e7f4fd2ce0672e6","slug":"rain-water-increased-peoples-problems-in-the-city-bahraich-news-c-98-1-slko1007-305-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बारिश के पानी ने शहर में बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बारिश के पानी ने शहर में बढ़ाई लोगों की परेशानी
Fri, 14 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में बारिश के दौरान गुजरते लोग
मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले में मानसून ने तो अपनी दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं दिखाई दे रहा है। बुधवार की रात जिले में रुक-रुककर बारिश का शुरू हुआ सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार की भोर काले घने बादलों के साथ शुरू हुई। उमड़ते घुमड़ते बादल व तेज हवाओं के साथ सुबह करीब साढ़े दस जब अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना सा हो गया। वहीं, तेज बारिश के चलते शहर के घसियारीपुरा, नौवागढ़ी, बख्शीपुरा आदि मोहल्ले जलभराव की चपेट में आ गए। हालांकि फायर स्टेशन के सामने, चौक बाजार, बड़ीहाट, छोटी बाजार समेत अन्य शहरी क्षेत्रों में बारिश से महज कुछ देर तक ही सड़कें लबालब दिखाई दीं। थोड़ी देर बाद स्थित सामान्य सी हो गई।
वहीं, नौवागढ़ी, घसियारीपुरा, बख्शीपुरा आदि इलाकों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से यहां के कई इलाकों में अभी भी जलभराव की स्थित बनी हुई हैं। जलभराव के चलते लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार को हुई बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों को ज्यादा प्रभावित किया। कई विद्यालयों समेत अन्य स्थानों पर जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। शुक्रवार की बारिश ने जिले के किसानों के मुरझाए चेहरे की रौनक वापस ला दी है। हालांकि तीन बजे के बाद मौसम साफ होने के बाद निकली चटक धूप ने लोगों के पुन: चिपचिपाहट भरी गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया।
स्कूलों में हुआ जलभराव
विकास खंड मिहींपुरवा में शुक्रवार को हुई बारिश से कस्बा स्थित कन्या विद्यालय में काफी जलभराव की स्थित बन गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के भी करीब आधा दर्जन विद्यालय जलभराव की चपेट में रहे। जलभराव के चलते विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। काॅलेज की प्रधानाचार्या प्रियंका यादव का कहना है कस्बे में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से हल्की सी बारिश में बाजार का गंदा पानी काॅलेज के परिसर में भर जाता है। बच्चों को गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ता है। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी जरूर दिखाई दी। सिंचाई के चलते किसानों की फसल पिछड़ रही थी। शुक्रवार की बारिश से किसानों को कुछ राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन
धान की फसल को मिली संजीवनी
नवाबगंज में शुक्रवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से एक तरफ क्षेत्र के किसानों के सूख रहे धान के खेत व नर्सरी को संजीवनी मिली है। वहीं मौसम सुहाना होने के साथ लोगों को इस उमर भरी गर्मी से राहत मिली है। लेकिन कस्बा समेत कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग जलभराव की चपेट में आ गए हैं। जलभराव के चलते लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।