फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rain of votes in hot sun, 56 percent voting in Kaiserganj

Bahraich News: कड़ी धूप में वोटों की बारिश, कैसरगंज में 56 फीसदी मतदान

Tue, 21 May 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 21 May 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rain of votes in hot sun, 56 percent voting in Kaiserganj
पोलिंग बूथ बंभौरा में महिला मतदाताओं की लगी लाइन।  - फोटो : संवाद
बहराइच। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के आंशिक निर्वाचन क्षेत्र पयागपुर व कैसरगंज में सोमवार को मतदान को लेकर उत्सव जैसा माहौल दिखा। कड़ी धूप व उमस भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं कर सकी और मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं। कैसरगंज में 56 प्रतिशत मतदान हुआ। ईवीएम में प्रत्याशियों की किस्मत कैद
विज्ञापन

हो गई। चार जून को चुनाव परिणाम आने के बाद मतदाताओं के रुख का पता चल सकेगा।

मतदान के दौरान कुछ केंद्रों पर ईवीएम मशीनों की खराबी के चलते मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मतदाता सूची से नाम कटना भी अधिकांश बूथों पर परेशानी का सबब बना रहा। सूची में नाम नहीं होने से सैकड़ों की संख्या में मतदाता बूथों से मायूस होकर लौट गए। वहीं पयागपुर थाना क्षेत्र में फर्जी मतदान करने पहुंचे एक युवक को पयागपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए आंशिक निर्वाचन क्षेत्र पयागपुर व कैसरगंज विधानसभा के 813 मतदेय स्थलों पर सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान कुछ बूथों पर ईवीएम मशीनों की खराबी के चलते कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित रहा। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और बूथों पर सुबह के समय मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइने दिखी और सुबह नौ बजे तक 14.46 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसके बाद चटख धूप निकली, लेकिन धूप व उमस भी मतदाताओं के हौसलों को डिगा न पाई और 11 बजे तक दो विधानसभाओं में 29.4 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि इसके बाद धूप ने अपनी तपिश का मीटर बढ़ाया और इसका असर मतदान प्रतिशत पर भी दिखा और अगले दो घंटों के मतदान में लगभग चार प्रतिशत की कमी हुई।

दोपहर एक बजे तक जिले के दोनों विधानसभाओं का मतदान प्रतिशत 40.17 रहा। दोपहर तीन बजे फिर मतदान प्रतिशत घटा और तीन बजे तक दोनों विधानसभाओं में सिर्फ 48.03 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम को एक बार फिर मतदान ने थोड़ी गति पकड़ी और शाम पांच बजे तक 55.66 प्रतिशत मतदान हुआ।
दोपहर में रहा सन्नाटा

मतदान केंद्रों पर जहां सुबह के समय मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं, तो वहीं दोपहर 12 बजे तेजवापुर के संविलियन विद्यालय उमरी, पयागपुर के प्राथमिक विद्यालय शंभू टिकरी, विशेश्वरगंज के प्राथमिक विद्यालय कंछर आदि पर सन्नाटा देखने को मिला। इन मतदान केंद्रों पर सिर्फ छिटपुट मतदाता आते-जाते दिखे।

मतदाताओं को वापस करने का आरोप

फखरपुर थाना क्षेत्र के टेंडवा अल्पी मिश्र स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 64 पर कुछ मतदाताओं ने मतदान कार्मिकों द्वारा वापस करने का आरोप लगाया। मतदाताओं का आरोप था कि उनके पास आयोग की ओर से जारी की गई पर्ची नहीं थी। ऐसे में वह हाथ से बनी पर्ची लेकर मतदान करने पहुंचे थे, लेकिन उसे अमान्य करते हुए वापस कर दिया गया। जबकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है।
खराब हुईं दर्जनों ईवीएम, कुछ देर बाधित रहा मतदान

जिले के 813 मतदेय स्थलों पर जारी मतदान के दौरान दर्जनों ईवीएम मशीनें खराब हुईं। इसके चलते कुछ समय के लिए मतदान बाधित रहा। कुछ बूथों पर जहां सुबह के समय ईवीएम मशीनों ने धोखा दिया तो कहीं मतदान के दौरान दोपहर में। पयागपुर विधानसभा के मतदान केंद्र झाला तरहर में बूथ संख्या 210 पर दोपहर के समय ईवीएम खराब हुई। इसकी सूचना पर एसडीएम दिनेश कुमार, थाना प्रभारी कमलशंकर चतुर्वेदी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे बाद मशीन को दुरुस्त कर मतदान शुरू करवाया।

सूची में नाम नहीं, मायूस लौटे मतदाता

कैसरगंज लोकसभा के आंशिक निर्वाचन क्षेत्र पयागपुर व कैसरगंज के मतदान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों की भारी कमी देखने को मिली। लगभग हर बूथ पर 10 से लेकर 100 तक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब रहे। इसके चलते मतदान करने पहुंचे हजारों मतदाताओं को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। मतदान केंद्र हुजूरपुर पर 100 से अधिक लोगों के नाम गायब रहे। मौजूद मतदाताओं ने आरोप लगाया कि मृतकों के नाम मौजूद हैं, लेकिन जीवित लोगों के नाम गायब हो गए। इसी प्रकार कोट बाजार, चैसार, सोहरियांवा में भी दर्जनों मतदाताओं ने उनका नाम कटने का आरोप लगाया। साथ ही कई मतदाताओं को मौके पर मौजूद बीएलओ से नोकझोक करते भी देखा गया।
जिम्मेदारी निभाने पहुंचीं नववधुएं
मतदान केंद्रों पर कई नववधुएं भी मतदान के लिए पहुंचीं। इस दौरान देश के महापर्व में शामिल होने के उनके उत्साह के साथ-साथ सामाजिक परंपरा का ताना बाना भी देखने को मिला। सभी नववधुएं घूंघट की ओट में रहीं और मतदान कर अपना धर्म निभाया। पयागपुर के प्राथमिक विद्यालय सुहेलवा पर नववधु पूजा यादव ने अपना पहला मतदान किया। वहीं झाला तरहर पर शिभांगी पांडेय, प्राथमिक विद्यालय सेमरहना पर संगीता देवी ने घूंघट की ओट में पहली बार मतदान किया।

फर्जी मतदान करने पहुंचा युवक, पुलिस ने दबोचा
पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र कोट बाजार पर सोमवार को मतदान के दौरान पयागपुर पुलिस ने फर्जी मतदान की कोशिश को नाकाम किया। मतदान केंद्र पर पयागपुर के तालबघेल निवासी संन्नाम के नाम पर फर्जी मतदान करने पहुंचे श्रावस्ती के नई बस्ती भिनगा निवासी अमन सिद्दीकी को जांच के दौरान दबोच लिया गया। थाना प्रभारी कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ निर्वाचन आयोग के नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देर रात तक गल्ला मंडी में जमा होती रही ईवीएम
कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र का चुनाव सोमवर को सकुशल तरीके से संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। यहां पर इस क्षेत्र के पयागपुर व कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ है। देर रात तक ईवीएम को गल्ला मंडी में जमा कराया गया। इस दौरान जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे वहीं डीएम और एसपी यहां की व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लेती रहीं।
-----------------------
लोकसभा क्षेत्र

कैसरगंज में 56%

विधानसभा क्षेत्रवार वोटिंग

कटराबाजार - 55.62%

करनैलगंज - 52.62%

कैसरगंज - 56.63%

तरबगंज - 54.57%

पयागपुर - 57.38%

(सभी आंकड़े वोटर टर्नआउट एप से जिला प्रशासन द्वारा जारी)

पोलिंग बूथ बंभौरा में महिला मतदाताओं की लगी लाइन। 

पोलिंग बूथ बंभौरा में महिला मतदाताओं की लगी लाइन। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article