फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   rain

झमाझम हुई बरसात से उफना गईं शहर की सड़कें

Mon, 31 May 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
rain
बहराइच। तराई में सोमवार को भी बरसात जारी रही। सुबह आसमान में बादल छाने के बाद अचानक शुरू हुई बरसात से शहर की गलियों व मोहल्लों में जलभराव हो गया। महज कुछ देर की बरसात से ही पूरा ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त दिखाई दिया। एक से डेढ़ फीट तक पानी सड़कों पर भरा रहा जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तराई में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है। बारिश सोमवार को भी जारी रही। सुबह दस बजे के करीब अचानक घने काले बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। महज आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बरसात के कारण शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। शहर के मोहल्ला जोशियापुरा, बख्शीपुरा, नौव्वागढ़ी, ब्राह्मणीपुरा, हमजापुरा आदि मोहल्लों में सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा। नालों के जाम होने के कारण जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। कई जगहों पर पानी एकत्र होने वाले स्थान पाट दिए गए हैं जिससे भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह का कहना है कि अभी और भी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed