फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   rail ministry permitted for rail track survey in shrawasti

श्रावस्ती में रेल लाइन के लिए सर्वे को हरी झंडी

Wed, 05 Aug 2015 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 05 Aug 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। ट्रेन के इंतजार में वर्षों से आस लगाए बैठे श्रावस्तीवासियों के लिए सुखद खबर है। यहां रेल लाइन बिछाने के सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


अब पूर्वोत्तर रेलवे ने कवायद तेज करते हुए श्रावस्ती में रेल लाइन का खाका तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों की मानें तो श्रावस्ती को दो तरफ से रेल लाइन से जोड़ने की दिशा में काम होगा।
विज्ञापन


हालांकि, श्रावस्ती रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में कम से कम दशक भर का समय लगेगा। इसके चलते इंतजार करना मजबूरी है लेकिन दशक भर बाद श्रावस्ती में रेल जरूर दौड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार रेल बजट में श्रावस्ती का नाम सुनने के लिए लोग तरस जाते थे। अर्से से आंदोलन भी चल रहा था। इस वर्ष भी रेल मंत्री की ओर से बजट पेश किए जाने से पहले ही श्रावस्ती में रेल पहुंचाने के लिए आंदोलन ने रफ्तार पकड़ ली थी।

सांसद दद्दन मिश्रा ने रेलमंत्री को पत्र भी सौंपा था। संकल्प फांउडेशन के बैनर तले फरवरी में श्रावस्ती में रेल के लिए बड़ा आंदोलन हुआ था।

फाउंडेशन की चेयर पर्सन सरिता सिंह चौधरी की अगुवाई में आंदोलन हुआ। रेल मंत्री को पत्र भेजा गया। श्रावस्ती रेल लाओ संघर्ष समिति ने भी आंदोलन को गति दिया।

इसका नतीजा यह हुआ कि रेल बजट में घोषणा न होने के बाद भी रेल मंत्रालय ने श्रावस्ती में रेल लाइन के सर्वे काम को मंजूरी प्रदान कर दी है।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने बीते दिनों गोंडा-बहराइच आमान परिवर्तन के काम का दौरा किया था। इस दौरान अमर उजाला से खास बातचीत में रेलवे जीएम ने बताया कि श्रावस्ती में रेल लाइन का सर्वे कराने को रेल मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है।


यह सर्वे दो चरण में कराया जाएगा। पहले चरण में बलरामपुर से कटरा, इकौना होते हुए बहराइच तक रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे होगा।

जबकि दूसरे चक्र में सर्वे का काम बहराइच से भिनगा, सिरसिया होते हुए बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर मुख्यालय तुलसीपुर तक रेल लाइन डाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से सर्वे कार्य को गति दी जाएगी। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट रेलवे की एडवाइजरी कमेटी को भेजा जाएगा, जो रेल लाइन बिछाने पर होने वाली आय और खर्च का ब्यौरा तैयार करेगी। इसके बाद अपनी संस्तुतियों के साथ उसे रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed