फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Raids on 58 fertilizer shops, license of one suspended

Bahraich News: खाद की 58 दुकानों पर छापा एक का लाइसेंस किया निलंबित

Thu, 17 Jul 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 17 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Raids on 58 fertilizer shops, license of one suspended
मिहींपुरवा क्षेत्र में खाद-बीज की दुकान का निरीक्षण करते करते जिला कृ​षि अ​धिकारी।
बहराइच। खाद की कालाबाजारी व ओवररेटिंग की शिकायतों के बाद बुधवार को कृषि विभाग की छह टीमों ने जिलेभर में 58 खाद-बीज की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया। वहीं दुकान बंद कर भागने वाले छह संचालकों को नोटिस जारी किया गया। वहीं संदिग्ध मिलने पर 21 खाद के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सुबेदार यादव ने टीम के साथ मिहींपुरवा व नानपारा तहसील, उपकृषि निदेशक ने सदर, भूमि संरक्षण अधिकारी ने पयागपुर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कैसरगंज तहसील व अपर जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने टीम के साथ महसी तहसील क्षेत्र में छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान मिहींपुरवा के चफरिया बाजार स्थित जायसवाल खाद भंडार के बिक्री रजिस्टर व स्टॉक में गड़बड़ी मिली।
इस पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं आलोक फर्टिलाइजर्स चफारिया बाजार, जनता खाद एवं बीज भंडार सुजौली समेत छह दुकान संचालक छापे की सूचना पर दुकान बंद कर भाग गए। इस पर इन सभी को नोटिस जारी किया गया। टीमों ने कुल 58 स्थानों पर छापा मारा और 21 खाद के संदिग्ध नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed